वडोदरा, राजकोट और अब इंदौर: टीम इंडिया की वही पुरानी कमजोरी फिर आई सामने

वडोदरा, फिर राजकोट और अब इंदौर। लगातार तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया एक ही कमजोरी से पीछा नहीं छुड़ा सकी। सीरीज के तीसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 8 विकेट पर 337 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। महज 5 रन पर दो विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही कीवी टीम को भारतीय गेंदबाजों ने खुद ही वापसी का मौका दे दिया। कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी फीकी नजर आई, जबकि गेंदबाजों ने दिल खोलकर रन लुटाए।

टीम इंडिया ने फिर दोहराई पुरानी गलती

टॉस जीतकर शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने हेनरी निकोल्स को पवेलियन भेज दिया। अगले ओवर में हर्षित राणा ने डेवोन कॉनवे को आउट कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। 58 रन तक पहुंचते-पहुंचते विल यंग का विकेट भी गिर गया और न्यूजीलैंड पूरी तरह दबाव में नजर आ रही थी।

लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों की धार पूरी तरह कुंद पड़ गई। चौथा विकेट टीम इंडिया को 219 रन के स्कोर पर मिला। यानी शुरुआती झटकों के बाद भारतीय गेंदबाजी पूरी तरह बेअसर दिखी।

मिडिल ओवर्स में विकेट का सूखा

मिडिल ओवर्स में विकेट नहीं निकाल पाने की समस्या एक बार फिर उजागर हो गई। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के सामने भारतीय गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। वडोदरा और राजकोट में यही गलती करने के बावजूद इंदौर में भी गेंदबाज बिना किसी ठोस योजना के मैदान पर उतरे।

कप्तान शुभमन गिल 31 ओवर तक साझेदारी तोड़ने का कोई प्रभावी प्लान नहीं बना सके। विकेट तो नहीं मिले, उल्टा रनगति लगातार बढ़ती चली गई।

गेंदबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन

  • अर्शदीप सिंह: 10 ओवर में 63 रन
  • हर्षित राणा: 10 ओवर में 84 रन
  • कुलदीप यादव: 6 ओवर में 48 रन
  • रविंद्र जडेजा को पहला ओवर डालने के लिए 29 ओवर तक इंतजार करना पड़ा

गेंदबाजी बदलाव और फील्ड प्लेसमेंट दोनों ही मोर्चों पर टीम इंडिया पिछड़ती नजर आई।

वर्ल्ड कप से पहले बढ़ी चिंता

मिडिल ओवर्स में विकेट नहीं निकाल पाने की यह कमजोरी आने वाले समय में टीम इंडिया के लिए गंभीर समस्या बन सकती है। अगर अपनी घरेलू पिचों पर भारतीय गेंदबाज और खासकर स्पिनर्स का यह हाल है, तो विदेशी धरती पर जीत हासिल करना और भी मुश्किल होगा।

2027 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को इस कमजोरी का समाधान हर हाल में निकालना होगा। वरना बड़े टूर्नामेंट में यही चूक भारी पड़ सकती है।

  • Related Posts

    पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज की बड़ी भविष्यवाणी: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भिड़ेंगे भारत और साउथ अफ्रीका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading