
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच United States ने Iran के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उसके बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों पर व्यापक नौसैनिक नाकेबंदी लागू करने का ऐलान किया है। अमेरिका ने साफ कहा है कि ईरानी बंदरगाहों में प्रवेश करने या वहां से निकलने वाले सभी देशों के जहाज इस प्रतिबंध के दायरे में आएंगे।
इस नाकेबंदी में Strait of Hormuz, Arabian Sea और Gulf of Oman से जुड़े ईरानी पोर्ट्स भी शामिल हैं। हालांकि, अमेरिका ने यह भी कहा कि गैर-ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों के लिए नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित की जाएगी।
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने बड़ा बयान देते हुए संकेत दिया कि ईरान के साथ चल रहा तनाव अब खत्म होने के करीब है। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि “स्थिति लगभग खत्म होने के करीब है” और अमेरिका रणनीतिक रूप से मजबूत स्थिति में है।
ट्रंप ने यह भी दावा किया कि तेहरान समझौते के लिए उत्सुक है और दोनों देशों के बीच बातचीत का अगला दौर जल्द शुरू हो सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका का काम अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।
गौरतलब है कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है, लेकिन हालिया घटनाक्रम के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों में सुधार की उम्मीदें बढ़ गई हैं।


