बाढ़ के नए एसडीएम बने यूपीएससी टॉपर शुभम कुमार

पटना। 2021 बैच के दस आईएएस अधिकारियों को वरीय कालमान यानी संयुक्त सचिव स्तर पर प्रोन्नति दी गयी है। प्रोन्नति पानेवाले आईएएस में 2021 के यूपीएससी टॉपर शुभम कुमार भी शामिल हैं। उन्हें बाढ़ का एसडीएम बनाया गया है। जिन्हें प्रोन्नति दी गयी है उनमें शैलजा पांडेय, शिवाक्षी दीक्षित, पूर्वी निशा,सूर्य प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार,आकाश चौधरी,सारा अशरफ, अनिल बसाक और लक्ष्मण तिवारी शामिल हैं।

2012 बैच के दस आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति दी गयी है। इन अधिकारियों को चयन ग्रेड यानी विशेष सचिव स्तर वेतन या उसके बाद के पदग्रहण की तिथि से प्रोन्नति दी गयी है। इन अधिकारियों में कौशल कुमार, इनायत खान, कुन्दन कुमार, संजीव कुमार, सुनील कुमार यादव, अरविन्द कुमार वर्मा,अरुण कुमार सिंह,विभूति रंजन चौधरी,श्रीकान्त शास्त्रत्त्ी और अनिल कुमार झा शामिल हैं।

2016 बैच के 9 आईएएस अधिकारियों की प्रोन्नति की गई है। एक जनवरी 2025 से इन सभी अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड (अपर सचिव स्तर) में प्रोन्नति दिया गया है। इनमें रिची पांडेय,वर्षा सिंह,अंशुल कुमार, मुकुल कुमार गुप्ता, रवि प्रकाश,अंशुल अग्रवाल, विजय प्रकाश मीणा, वैभव चौधरी और अलंकृता पांडेय शामिल हैं।

प्रेम सिंह मीणा उच्च प्रशासनिक ग्रेड में प्रोन्नत

मगध प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा को उच्च प्रशासनिक ग्रेड में प्रोन्नत किया गया है। जबकि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव एन. सरवन कुमार को प्रधान सचिव में प्रोन्नति दी गई। यह व्यवस्था 1 जनवरी 2025 अथवा उसके बाद की प्रभार ग्रहण की तिथि से प्रभावी होगी। वहीं, कला, संस्कृति विभाग की विशेष सचिव सीमा त्रिपाठी को सशर्त सचिव पद पर प्रोन्नति दी गयी है।

 

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *