उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, CM नीतीश आरजेडी के चक्रव्यूह में फंस चुके हैं… उनके चेहरे को देखकर दया आती है

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का नया संस्करण और जेडीयू का विकल्प है राष्ट्रीय लोक जनता दल । आज लोगों की उम्मीद व जरूरत है रालोद नीतीश कुमार अंदर से परेशान हैं। उनका चेहरा देखकर दया आती है। वे राजद के चक्रव्यूह में फंस गए हैं। अपने पैर पर खुद कुल्हाड़ी मारी है। लालू ने ताकत देने के लिए नहीं तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के लिए गठबंधन किया है। ये बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री व रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने गया में कहीं।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आज धीरे-धीरे जदयू का अस्तित्व खत्म हो रहा है। अंदर से खोखला हो गया है। एमपी, विधायक व बड़े-बड़े नेताओं ने नया ठिकाना ढूंढ रखा है। कुशवाहा ने दावा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में बिहार में एनडीए 40 की 40 सीट जीतेगी।

उन्होंने कहा कि रालोजद को कितनी सीट मिलेगी यह बाद में तय होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाएं। पार्टी के संदेश को एक-एक व्यक्ति तक पहुंचाएं। गांव के लोग इंतजार कर रहे हैं।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *