बोरा बेचने के निर्देश पर उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश को सुनाया, कहा -‘खुद तो डूब चुके हैं और अब बच्चों के…’

पटना: शिक्षा विभाग इन दिनों काफी सुर्खियों में है. विभाग द्वारा बोरा बेचने को लेकर शिक्षकों को दिए गए निर्देश की हर तरफ चर्चा हो रही है. इस पर जमकर राजनीतिक बयानबाजी हो रही है. इस निर्देश के बाद विपक्ष के निशाने पर नीतीश सरकार आ गई है. वहीं, इसको लेकर आरएलजेडी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों से सरकार पढ़ाई का काम छोड़कर सभी काम कराती है, लेकिन अब तो हद हो गई है बोरा बेचने का भी काम सौंप दिया गया है. नीतीश कुमार खुद तो डूब चुके हैं और अब बिहार के बच्चों के भविष्य को भी डूबाना चाहते हैं।

उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘बड़े भाई नीतीश कुमार, शिक्षकों से पढ़ाने के अलावा सारे अन्य काम करवाए जा रहे हैं, कभी वोटर लिस्ट का काम तो कभी जातीय गणना और अब तो हद ही हो गई है, शिक्षकों को बोरियां बेचने का काम सौंपा गया है. कुल मिलाकर बिहार के बच्चों का भविष्य चौपट करने का पूरा इंतजाम कर चुके हैं. खुद तो डूब चुके हैं आप अब बिहार के बच्चों का भविष्य भी डुबाकर कर ही दम लेंगे क्या?’

बता दें कि शिक्षा विभाग द्वारा बोरा को लेकर दिए गए निर्देश की अभी काफी चर्चा हो रही है. शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूल के हेडमास्टर को नया टास्क दिया है. सरकार स्कूल के हेडमास्टर को बोरा बेचने का आदेश जारी किया गया है. मिड डे मील के लिए आपूर्ति किए गए खाद्यान्न के खाली बोरे का पहले बेचने का रेट 10 रुपये लेकिन अब इसे बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया गया है।

  • Related Posts

    बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी शतरंज: पवन सिंह के अरमान अधूरे, कुशवाहा को मिली बढ़त

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *