उपेंद्र कुशवाहा ने अमित शाह से की मुलाकात, बिहार की राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में लगे हैं। गैर बीजेपी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ मोदी सरकार को सत्ता में आने से रोकने का हर प्रयास करने में जुटा है।

उधर, बीजेपी लगातार अपनी जडे जमाने में लगी है। इसी कड़ी में बीजेपी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली स्थित नॉर्थ ब्लॉक में राष्ट्रीय लोक जनता दल (आरएलजेडी) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को मुलाकात की।

करीब आधे घंटे की मुलाकात में दोनों नेताओं ने बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच बिहार की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग जल्द किए जाने का फैसला लिया गया। इस मुलाकात के दौरान आरएलजेडी राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद भी मौजूद थे। आपको बता दें कि 20 अप्रैल को भी उपेंद्र कुशवाहा ने अमित शाह से मुलाकात की थी।

  • Related Posts

    भागलपुर में खत्म होगा गैस का ‘वेटिंग गेम’! DM का बड़ा ऐलान— “7 दिन से ज्यादा पेंडिंग नहीं रहेगा सिलेंडर”; सप्लाई हुई दोगुनी, पैनिक बुकिंग पर लगाम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    विक्रमशिला सेतु के पीलर की ‘फॉल्स दीवार’ गिरने से हड़कंप! इंजीनियरों की टीम ने किया मुआयना; बोले— “पुल के स्ट्रक्चर को कोई खतरा नहीं, वो बेकार हिस्सा था”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *