रावण का अनोखा पुतला: ऊंचाई 177 फीट, लागत 18 लाख, एक महीने की मेहनत एक पल में होगी राख

दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर रावण के पुलते का दहन किया जाता है। कल मंगलवार को दशहरा के मौके पर देश के सबसे ऊंचे रावण के पुतले को जलाया जाएगा। यह पुतला हरियाणा के पंचकूला जिले जलाया जाएगा। इसकी ऊंचाई 177 फुट है, जो भारत का सबसे ऊंचा रावण का पुतला है। इसको बनाने में एक महीने का वक्त लगा है। इसकी ऊंचाई 177 फुट है। रावण क् पुतला बनाने वाले तेजिन्द्र चौहान इससे पहले पांच बार लिम्का बुक का रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर चुके हैं। रावण के इस पुतले को मैदान में खड़ा करने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया है।

पुतले के साथ फोटो खिंचवा रहे लोग

पंचकूल में 177 फीट ऊंचे रावण के पुतले को देखने के लिए पहुंच रहे लोग इसे याद बनाना चाहते हैं। यहां सेक्टर पांच शालीमार ग्राउंड में इस रावण के पुतले के साथ लोग सेल्फी लेते और फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं। इतनी बड़ी रावण की प्रतिमा को लोग यादों मे संजोना चाहते हैं।

किसने बनाया है रावण का यह पुतला

रावण के इस पुतले को तेजिंद्र चौहान नाम के कलाकार ने बनाया है। इससे पहले भी विश्व का सबसे बड़ा रावण बनाने का रिकॉर्ड तेजिंद्र अपने नाम करवा चुके हैं। 2018 में तेजिंद्र चौहान ने 210 फीट का रावण बनाया था। इसके बाद चंडीगढ़ में 221 फीट का रावण बनाया था।

किस चीज से बना है रावण का पुतला

पंचकूल में बना रावण का पुतला पहली बार वेलवेट के कपड़े से बनाया गया है जो देखने मे बहुत आकर्षक लगता है। पंचकूला में 24 अक्टूबर को होने वाले दशहरा मेले के दौरान इसको जलाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस पुलते को देखने के लिए लाखों की संख्या में चंडीगढ़ पंचकूला और मोहाली के लोग पंचकूला पहुंचेंगे।

  • Related Posts

    जेडीयू नेता शिशुपाल भारती को बॉडीगार्ड मामले में पटना हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

    Share पटना। जेडीयू नेता शिशुपाल…

    Continue reading
    यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने दो भाइयों को कुचला, भागलपुर के डॉक्टर गिरफ्तार

    Share यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *