केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने साफ-साफ कह दिया, सनातन हिंदू अब समय आ गया है, ऐसा करने का

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के बयान पर इंडिया गठबंधन के नेताओं द्वारा प्रतिक्रिया नहीं देने पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की बैठक हिंदुओं को तबाह और बर्बाद करने के लिए हो रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि सनातन के बगैर भारत की पहचान नहीं है. सनातन है तो भारत है।

गिरीराज सिंह ने कहा कि मैं हिंदुओं से आह्वान करता हूं कि धर्मो रक्षित रक्षित धर्म की रक्षा के लिए स्वतः खड़ा हो. अब समय आ गया है. अपनी रक्षा के लिए खुद खड़ा होना समय की पुकार है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि स्टालिन के बयान पर बिहार के महागठबंधन के नेता भी कुछ नहीं बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में लोग हिंदुओं को जाति में बांटो और राज करो के सिद्धांत पर चल रहे हैं. गिरिराज सिंह ने चेताया कि हिंदु बचेगा तभी जात बचेगा और गोत्र बचेगा. उन्होंने लोगों से धर्म की रक्षा करने का आह्वान किया. कहा कि जो लोग सनातन को खत्म करने की बात करे उसे मुंहतोड़ जवाब देना होगा।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 19 खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र, 637 खिलाड़ियों को दी जाएगी खेल छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में जन सुराज का हमला, शिक्षा मंत्री को हटाने और कार्रवाई की जांच की मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *