सम्राट चौधरी ने कहा – राधाचरण साह के खिलाफ JDU ने ही ED को उपलब्ध करवाए दस्तावेज.. ये उनकी पुरानी आदत

पटना: जदयू के एमएलसी राधाचरण साह को ईडी ने गिरफ्तार किया है. इसको लेकर बिहार में सियासत भी खूब हो रही है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस ने ही ईडी का निर्माण किया था. कांग्रेस ही उसका दुरुपयोग भी करना जानती थी. भाजपा के लोग ऐसा कुछ नहीं करते हैं, उन्होंने कहा कि आज जदयू के एमएलसी गिरफ्तार हुए हैं, आप मान लीजिए कि उनके खिलाफ सबूत भी जदयू के लोग ही दिए होंगे. क्योंकि वह उनकी पुरानी आदत रही है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव को किसने जेल भेजवाया, किस तरह से जेल भेजा गया और कौन लोग दस्तावेज उपलब्ध करवाए थे? यह भी पूरे देश की जनता जानती है. जनता दल यूनाइटेड के लोग ही इस तरह का काम करते हैं. भाजपा के लोग को ऐसे मामले से कोई मतलब ही नहीं है।

आपको बता दें कि कभी जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह आरा स्टेशन के बाहर एक छोटी से जलेबी की दुकान चलाते थे. बुधवार को उनके आवास पर आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई की गई थी. इसके पहले दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड और उड़ीसा स्थित दो दर्जन से अधिक ठिकानों पर एक साथ ईडी की कार्रवाई हुई थी. गिरफ्तारी के बाद उनको आज एमपीएमएलए कोर्ट में पेश कर ईडी अपने साथ दिल्ली लेकर जाएगी. एमएलएसी राधाचरण साह भोजपुर के बड़े आलू कारोबारी के रूप में भी शुमार हैं।

  • ये भी पढ़े..

    ‘छात्रों को बिना वजह हिरासत में लिया जा रहा’, CJP का दिल्ली पुलिस पर बड़ा आरोप; सरकार ने फिर बढ़ाया बातचीत का हाथ

    Share Add as a preferred…

    छात्रों की आवाज़ दबाने से नहीं निकलेगा समाधान: मुरली मनोहर जोशी ने जताई चिंता, बोले- युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुने सरकार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *