पटना में बेलगाम रफ्तार का क़हर, भीषण सड़क हादसों में तीन की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

बिहार की राजधानी पटना में एकबार फिर बेलगाम रफ्तार का क़हर देखने को मिला है, जहां अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इन हादसों के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई है।

पटना में बेलगाम रफ्तार का क़हर, भीषण सड़क हादसों में तीन की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

राजधानी पटना के रूपसपुर इलाके में भीषण हादसा हुआ, जहां बाइक सवार ने एक बच्चे को रौंद दिया, जिसमें मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई, वहीं, तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर ने एक बाइक सवार को कुचल दिया, जिसके बाद बाइक सवार की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं, तीसरा हादसा रुपसपुर इलाके में ही हुआ, जहां अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे के बाद बाइक सवार को अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त पटना हाईकोर्ट में वकील के तौर पर हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

  • ये भी पढ़े..

    जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *