बौंसी और बंधुआ कुरावा में वज्रपात की दो घटनाओं में दो युवकों की मौत, पांच घायल

भागलपुर, 5 जून।बौंसी और बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में बुधवार की शाम वज्रपात (ठनका) की घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद दोनों गांवों में मातम का माहौल है।

बारात में मातम, ठनका गिरने से एक की मौत, कई घायल

बौंसी थाना क्षेत्र के बजरंगपुर गंगटी गांव में विजय हांसदा के घर बारात आई थी। वर-वधु पक्ष के लोग शादी की रस्मों के बीच भोजन कर रहे थे कि अचानक तेज बारिश के साथ ठनका गिर पड़ा।
इस हादसे में बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी 26 वर्षीय विजय मरांडी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच अन्य लोग झुलस गए।

घायलों को आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से रेफरल अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से झुलसे राजकुमार हांसदा को भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों — बबलू किस्कू और प्रेमलाल सोरेन का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है।

दूसरी घटना में किशोर की मौत

वहीं, दूसरी घटना बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के कनिमोह गांव में घटी। यहां नेपाल मरांडी का 18 वर्षीय बेटा किशोर मरांडी बारिश के दौरान पेशाब करने घर से बाहर निकला था। इसी दौरान आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।

परिजन जब तक कुछ समझ पाते, किशोर ने दम तोड़ दिया। दोनों घटनाओं की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है।

गांवों में शोक का माहौल

इन दर्दनाक हादसों के बाद दोनों गांवों में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है।


 

  • Related Posts

    पटना में पुलिस और बदमाशों के बीच ‘एनकाउंटर’! छपरा के अपराधी के पैर में लगी गोली; 1200 कारतूसों का जखीरा देख पुलिस भी दंग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    जदयू दफ्तर में ‘निशांत’ की धमक! सदस्यता के चौथे दिन ही संभाला मोर्चा; कार्यकर्ताओं से बोले- “युवाओं को जोड़ो, पिता के काम को घर-घर पहुंचाओ”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *