दो चौकीदार निलंबित: न्यायिक हिरासत में भेजे जा रहे शराब तस्कर के फरार होने पर कार्रवाई

सारण, बिहार | 16 जुलाई 2025: सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में दो पुलिस चौकीदारों को ड्यूटी में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब एक गिरफ्तार शराब तस्कर मंडल कारा पहुँचने से पहले हथकड़ी और रस्सी सहित फरार हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मांझी थाना क्षेत्र के भाभौली गांव निवासी शराब कारोबारी अशोक बिंद को सोमवार की रात को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए रिविलगंज थाना में पदस्थापित चौकीदार बजरंग मांझी और भृगु भर को प्रतिनियुक्त किया गया था।

लेकिन जैसे ही दोनों चौकीदार अभियुक्त को लेकर मंडल कारा पहुंचे, कारा के मुख्य द्वार के समीप ही अशोक बिंद हथकड़ी और रस्सी समेत भागने में सफल रहा। इस मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस प्रशासन ने दोनों चौकीदारों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

घटना के बाद फरार अभियुक्त की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और चौकीदारों से पूछताछ भी की जा रही है कि इतनी बड़ी चूक कैसे हुई।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *