भागलपुर में मासिक क्राइम मीटिंग सम्पन्न, विधानसभा चुनाव और श्रावणी मेला को लेकर बनाई गई सुरक्षा रणनीति

भागलपुर | 16 जुलाई 2025:भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा बुधवार को समीक्षा भवन में मासिक क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति रही और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान लंबित मामलों की प्रगति, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन, अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

साथ ही आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 तथा श्रावणी मेला 2025 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर सुरक्षा संबंधी तैयारियों और रणनीतियों पर विशेष बल दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने CCTNS में मामलों की प्रविष्टि, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, गुंडा एवं निगरानी प्रस्तावों पर त्वरित और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अंचल निरीक्षक एवं सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    15 रुपये बचाने की कीमत पड़ी भारी: बिना टिकट यात्रा ने पिता-पुत्र को दी ऐसी सीख, पूर्व रेलवे ने जारी किया बड़ा संदेश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *