सुल्तानगंज में दो वार्डों को मिली विकास की सौगात, मुख्य पार्षद राज कुमार ने पीसीसी सड़क और नाला निर्माण का किया शिलान्यास

जलजमाव से राहत की उम्मीद, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया सम्मान

भागलपुर (सुल्तानगंज)।नगर परिषद सुल्तानगंज के दक्षिणी क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जलजमाव और खराब सड़कों की समस्या अब जल्द इतिहास बनने वाली है। वार्ड नंबर 26 और 24 में पीसीसी सड़क और नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास मुख्य पार्षद राज कुमार गुड्डू ने नारियल फोड़कर किया।

वार्ड 26 में शिव मंदिर से बैचों मंडल के घर तक पीसीसी सड़क बनेगी, जबकि वार्ड 24 में सड़क के साथ नाला निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने मुख्य पार्षद राज कुमार गुड्डू और संबंधित वार्ड पार्षदों को फूल-मालाएं पहनाकर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। ग्रामीणों ने कहा कि यह काम वर्षों से लंबित था, जो अब साकार हो रहा है।


मुख्य पार्षद बोले – जलजमाव से मिलेगी स्थायी राहत

मुख्य पार्षद राज कुमार गुड्डू ने कहा,
“दक्षिणी क्षेत्र में जलजमाव की समस्या लंबे समय से थी। इसी को देखते हुए सड़क और नाला निर्माण का निर्णय लिया गया है, ताकि लोगों को स्थायी राहत मिल सके।”

उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार को दिल्ली में मिले सम्मान पर कहा कि यह पूरी नगर परिषद टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।


इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद नवीन कुमार बन्नी, संजय चौधरी, सुभाष मंडल, वार्ड प्रतिनिधि सुभाष पोद्दार, शंकर दास, पप्पू झा, संजय चौधरी, सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।


अब दोनों वार्डों में बेहतर सड़क, बेहतर जल निकासी और साफ-सुथरा माहौल बनने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • Related Posts

    दुनिया को बड़ी राहत! ट्रंप ने युद्ध की मशीन पर लगाया ‘5 दिन’ का ब्रेक; ईरान से ‘सीक्रेट’ बातचीत के बाद टाला हमला, गिर गए पेट्रोल-डीजल के दाम

    HIGHLIGHTS: व्हाइट हाउस से आधी…

    Continue reading
    शहीद दिवस पर PM मोदी का ‘संसद’ से बड़ा संदेश— “जंग के साये में घबराएं नहीं, एकजुट रहें; भारत के पास है तेल और खाद का ‘बंपर’ स्टॉक”

    HIGHLIGHTS: पश्चिम एशिया युद्ध के…

    Continue reading