रंगरा थाने से फरार हुए दो चोरी के आरोपी, एनएच-31 के पास भागते पकड़े गए

भवानीपुर स्कूल से मोटर चोरी के मामले में पकड़े गए थे रीकेश और सौरभ, पूछताछ के बाद हाजत से भागने की कोशिश

भागलपुर (नवगछिया) | नवगछिया अनुमंडल के रंगरा थाना अंतर्गत भवानीपुर गांव में स्कूल से मोटर चोरी के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों ने थाने से फरार होने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की तत्परता से दोनों को कुछ ही दूरी पर एनएच-31 के समीप खदेड़कर पकड़ लिया गया।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार की रात भवानीपुर स्थित एक स्कूल से मोटर और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया था। मामले में गांव के रीकेश कुमार और सौरभ कुमार को संदेह के आधार पर गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए थाना लाया गया था। पूछताछ के दौरान दोनों की निशानदेही पर एक चोरी की गई मोटर भी बरामद कर ली गई।


स्मैक की लत बनी परेशानी, हरकतें देख पुलिस ने बाहर बिठाया

रंगरा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी आदतन स्मैकर हैं। स्मैक की लत के कारण हाजत में रहना उनके लिए मुश्किल हो गया था। चीख-चिल्लाहट और अजीब हरकतें करते देख पुलिस ने दोनों को कुछ देर के लिए हाजत से निकालकर थाना परिसर में बिठा दिया था।

इसी दौरान दोनों ने शौच जाने की बात कही और मौका मिलते ही पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। थाने से भागते ही अफरातफरी मच गई। तुरंत पुलिसकर्मियों ने पीछा किया और थाने से कुछ ही दूरी पर एनएच-31 के किनारे दोनों को दबोच लिया।


चोरी मामले में आगे की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना में और कौन-कौन शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है। बरामद सामान को जब्त कर आरोपियों से आगे पूछताछ की जा रही है। वहीं, थाना परिसर से आरोपियों के भागने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    गोपालगंज में लापता युवक का शव चंवर से बरामद, इलाके में सनसनी

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड: आज प्रसाद हॉस्पिटल पहुंचेगी जांच टीम, सुरक्षा इंतजामों और लापरवाही की होगी पड़ताल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *