बांका में श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत

बांका : सुइया के देवघर-सुलतानगंज मुख्य मार्ग स्थित जिलेबिया पहाड़ के तीखे मोड़ पर मंगलवार को श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, 20 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी तारापुर के निवासी हैं।

मृतकों में भिखारी सिंह की पत्नी 65 वर्षीय मीना देवी और सुलतान सिंह की पत्नी 60 वर्षीय उर्मिला देवी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से नौ श्रद्धालुओं को गंभीर स्थिति में बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बेलहर डीएसपी राजकिशोर कुमार ने बताया कि हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हुई है और अन्य घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    घने कोहरे के कारण NH-57 पर बड़ा सड़क हादसा, तीन एंबुलेंस समेत आधा दर्जन वाहन टकराए

    Share Add as a preferred…

    Continue reading