सेना बहाली की तैयारी कर रहे तीन लड़कों को ट्रक ने रौंदा

बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आ कर लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। हर दिन सड़क हादसों में मौत की खबरे सुर्खियां बन रही हैं। ताजा मामला रोहतास के सासाराम से सामने आया है, जहां सेना भर्ती की तैयारी कर रहे तीन लड़कों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद डाला।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह सुबह कुछ लड़के सेना भर्ती की तैयारी कर रहे थे। सभी लड़के सड़क के किनारे दौड़ रहा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने तीन लड़कों को रौंद डाला। इस हादसे में दो लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान दीपक कुमार और सत्येंद्र कुमार के रूप में की गई है जबकि प्रिंस कुमार बुरी तरह से घायल है। सभी संझौली थाना इलाके के सोनी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह दर्दनाक हादसा संझौली थाना क्षेत्र के सोनी मोड़ के पास हुआ है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में सैटलाइट टाउनशिप को लेकर बड़ा फैसला: जमीन बिक्री पर लगी रोक में मिलेगी राहत, जरूरतमंद किसानों की जमीन खरीदेगा आवास बोर्ड

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा! पटना में दोगुना हुआ सर्किल रेट, स्टांप शुल्क भी बढ़ा, आज से लागू नई दरें

    Share Add as a preferred…