भागलपुर में 76 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

भागलपुर।बबरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी के मामले में महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में महेशपुर निवासी आकाश कुमार उर्फ खट्टू पाल और अलीगंज मड़वा स्थान की सीता देवी शामिल हैं। दोनों के पास से पुलिस ने 76 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक (सिटी-2) राकेश कुमार की निगरानी में बबरगंज थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार, दारोगा विशाल कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ जारी है और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, दिन में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सूखे इलाकों में मिलेगा डीजल अनुदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *