विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की दो दिवसीय बैठक मुंबई में, तेजस्वी ने कहा- जनता पूरी तरीके से हमलोगों के गठबंधन के साथ खड़ी है

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की दो दिवसीय बैठक मुंबई में होने जा रही है। 31 अगस्त से 01 सितंबर तक यह बैठक मुंबई में होगी। मुंबई में होने वाली विपक्षी गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पटना से रवाना हुए। इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत की।

तेजस्वी यादव ने कहा कि यही अगस्त का महीना है और इसी महीने में बिहार ने देश देश को दिशा दिखाने का काम किया था। हमलोगों ने ऐलान किया था कि बिहार में सरकार बनाने के बाद देशभर में सभी लोगों को गोलबंद करेंगे। ठीक अगस्त महीने में एक साल के भीतर दो बैठक भी हो गयी। अब तीसरी बैठक मुंबई में होने जा रही है। मुंबई में आयोजित विपक्षी गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए हमलोग जा रहे है। जनता पूरी तरीके से हमलोगों के गठबंधन के साथ है।

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की दो दिवसीय बैठक मुंबई में, तेजस्वी ने कहा- जनता पूरी तरीके से हमलोगों के गठबंधन के साथ खड़ी है

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बने विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक मुंबई में हो रही है। 31 अगस्त और 1 सितंबर को गठबंधन के सभी दलों के बड़े नेता जुटेंगे। चर्चा है कि 6 नई पार्टियां भी इसमें शामिल हो सकती है। जहां गठबंधन के संयोजक समेत अन्य मसलों पर फैसला हो सकता है।आपको बताएं कि गठबंधन की पहली बैठक पटना में हुई थी, जबकि दूसरी बैठक बेंगलुरु में हुई थी।

  • ये भी पढ़े..

    पटना हिंसा मामले में माले विधायक संदीप सौरभ और AISA नेता धनंजय गिरफ्तार, अब तक 60 आरोपी गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    खगड़िया के स्कूल में मिड-डे मील में कीड़ा मिलने पर बड़ा एक्शन, हेडमास्टर सस्पेंड; चार रसोइयों की सेवा समाप्त

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *