भागलपुर : 21.67 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

भागलपुर। एक विधवा महिला से 21.67 लाख रुपये ठगी करने के आरोप में दो लोगों को इशाकचक थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर सह इशाकचक थानेदार मृत्युंजय कुमार ने बताया कि ठगी के पुराने मामले में आरोपियों की तलाश जारी थी। पटना से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज गया। पकड़े गए आरोपियों में मास्टरमाइंड पटना बेली रोड के रुकनपुरा निवासी नीरज कुमार और उसका साथी मूल रूप से छपरा का रहने वाला उज्ज्वल मिश्रा शामिल है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। ठगी के मामले में इशाकचक थाना क्षेत्र के लीची बगान निवासी प्रीति कुमारी ने 2023 के दिसंबर में केस दर्ज कराया था। इसमें नीरज और उज्ज्वल के साथ उसके एक अन्य सहयोगी चंदन कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया था।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *