भागलपुर-दुमका रेलखंड पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के लिए आज ट्रायल

दो कोच और इंजन के साथ होगा ट्रायल, तय होगी गति सीमा

भागलपुर, 12 सितंबर: भागलपुर-दुमका रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को स्पीड ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल के दौरान दो कोच और इंजन के साथ पूरी रेलखंड पर संचालन किया जाएगा।


किन जगहों पर घटेगी-बढ़ेगी स्पीड, होगा फैसला

रेल अधिकारियों ने बताया कि इस ट्रायल का उद्देश्य रेलखंड पर उन स्थानों की पहचान करना है, जहां ट्रेन की स्पीड घटाने या बढ़ाने की जरूरत होगी। ट्रायल रिपोर्ट के आधार पर भविष्य में ट्रेनों की अधिकतम गति सीमा तय की जाएगी।


तैयारी पूरी, स्टेशन अधीक्षक ने दी जानकारी

स्टेशन अधीक्षक विनय प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को भागलपुर-दुमका रेलखंड पर विशेष ट्रायल लिया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
उन्होंने कहा कि ट्रायल के बाद इस मार्ग पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई जा सकेगी, जिससे यात्रियों का समय बचेगा और रेल संचालन और बेहतर होगा।


 

  • Related Posts

    ​भागलपुर में मैट्रिक परीक्षा: जूता-मोजा पहनकर आने पर ‘नो एंट्री’; 17 फरवरी से 61 केंद्रों पर होगी परीक्षा, DM ने जारी की सख्त गाइडलाइन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading