भागलपुर पुलिस महकमे में तबादला, चार पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण

भागलपुर, 15 मई 2025 — भागलपुर जिले में चार पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन स्थल से स्थानांतरित कर नए पदस्थापन स्थल पर नियुक्त किया गया है।

जारी अधिसूचना के मुताबिक, सुलतानगंज थाना के थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल को पुलिस केंद्र, भागलपुर भेजा गया है। वहीं, ईशाकचक थाना के थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार को सुलतानगंज थाना की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही ईशाकचक अंचल के अंचल पुलिस निरीक्षक चंद्र शेखर सिंह को ईशाकचक थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। नाथनगर थाना के पर्यवेक्षी पदाधिकारी रंजीत कुमार रंजीत को ईशाकचक अंचल का अंचल पुलिस निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

आदेश में बताया गया है कि इनमें से तीन अधिकारी अपनी वर्तमान तैनाती पर दो वर्षों से कम समय से कार्यरत थे, फिर भी उनके स्थानांतरण के लिए पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वी क्षेत्र, भागलपुर से आवश्यक अनुमति प्राप्त कर ली गई है।

स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारी:

  1. यूoनिo विवेक कुमार जायसवाल
    • वर्तमान पदस्थापन: पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष, सुलतानगंज थाना
    • नवीन पदस्थापन: पुलिस केन्द्र, भागलपुर
  2. यूoनिo मृत्युंजय कुमार
    • वर्तमान पदस्थापन: पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष, इस्लामपुर थाना
    • नवीन पदस्थापन: पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष, सुलतानगंज थाना
  3. यूoनिo चन्द्र शेखर सिंह
    • वर्तमान पदस्थापन: अंचल पुलिस निरीक्षक, इस्लामचक अंचल
    • नवीन पदस्थापन: पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष, इस्लामपुर थाना
  4. यूoनिo रंजीत कुमार रंजीत
    • वर्तमान पदस्थापन: पर्यवेक्षी पदाधिकारी नाथनगर थाना
    • नवीन पदस्थापन: अंचल पुलिस निरीक्षक, इस्लामचक अंचल

 

  • Related Posts

    भागलपुर में खत्म होगा गैस का ‘वेटिंग गेम’! DM का बड़ा ऐलान— “7 दिन से ज्यादा पेंडिंग नहीं रहेगा सिलेंडर”; सप्लाई हुई दोगुनी, पैनिक बुकिंग पर लगाम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    विक्रमशिला सेतु के पीलर की ‘फॉल्स दीवार’ गिरने से हड़कंप! इंजीनियरों की टीम ने किया मुआयना; बोले— “पुल के स्ट्रक्चर को कोई खतरा नहीं, वो बेकार हिस्सा था”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *