राजधानी में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार 4 लोगों की मौत; परिजनों में कोहराम का माहौल

बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके मसौढ़ी से निकल कर सामने आ रही है। जहां सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पटना में दो अलग-अलग सड़क हादसों में में 4 लोगो की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चारों बाइक पर सवार होकर कही जा रहे थे। घटना मसौढ़ी अनुमंडल थाना क्षेत्र के धनरुआ और पीपरा थाना क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा है कि सड़क हादसा दो जगहों पर हुआ है। इन दो हादसों में 4 लोगों की मौत हुई है।

वहीं, पहली घटना बिहटा सरमेरा सड़क पर हुई। जिसमें लोदीपुर के समीप एक बाइक डीभाईडर से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। दोनों मृतक संतोष कुमार और रविकांत कुमार बिहारशरीफ के टिकलीपर के रहने वाले थे। जो बाइक पर सवार होकर सुबह घर से निकले थे।

 

  • Related Posts

    पटना में शादी समारोह में ‘तमंचे पर डिस्को’: अवैध हथियारों से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, कार्रवाई की उठी मांग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    रिश्वतखोर प्रधान लिपिक को कोर्ट की सख्त सजा: 3 साल का सश्रम कारावास, 50 हजार रुपये जुर्माना

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *