बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बालू लदे हाईवा की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार

बिहार में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला Rohtas जिले से सामने आया है, जहां सड़क पार कर रहे एक युवक की तेज रफ्तार बालू लदे हाईवा ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना नोखा थाना क्षेत्र के सतर बिगहा गांव की है। मृतक की पहचान 19 वर्षीय आफताब आलम के रूप में हुई है, जो राजपुर थाना क्षेत्र के मंगर-बलिया गांव निवासी अशरफ अली का पुत्र था।

बताया जा रहा है कि आफताब आलम पैदल सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे बालू लदे हाईवा ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने हादसे में शामिल हाईवा ट्रक को जब्त कर लिया, हालांकि चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: पशु अस्पताल के चपरासी के घर मिला करोड़ों का साम्राज्य, 34 प्लॉट और महिंद्रा थार समेत अकूत संपत्ति बरामद

    Share Add as a preferred…

    देश के सबसे चर्चित NEET पेपर लीक मामले में बड़ा मोड़, CBI ने संजीव मुखिया को दी राहत

    Share Add as a preferred…