भोजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: टेलर की टक्कर से महिला की मौत, ग्रामीणों ने ढाई घंटे किया सड़क जाम

भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत संदेश टोला के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान अखगांव गांव निवासी रंजीत कुमार की 29 वर्षीय पत्नी ज्ञानती देवी के रूप में हुई है।

डॉक्टर को दिखाने जा रहे दंपति को टेलर ने मारी टक्कर

मृतका के पति रंजीत कुमार के अनुसार वे अपनी पत्नी को डॉक्टर दिखाने के लिए संदेश टोला जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक टेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ज्ञानती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर संदेश टोला के समीप शव को सड़क के बीच रखकर जाम लगा दिया। करीब ढाई घंटे तक सड़क पूरी तरह जाम रही, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ।

पुलिस ने समझा-बुझाकर हटवाया जाम, शव भेजा पोस्टमॉर्टम के लिए

सड़क जाम की जानकारी मिलते ही संदेश थाना अध्यक्ष संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर किसी तरह स्थिति को शांत कराया और जाम हटवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे के जिम्मेदार वाहन और चालक की पहचान की जा रही है। मामले की जांच जारी है।


 

  • Related Posts

    मुज़फ्फरपुर की ‘सोलर दीदी’ को राष्ट्रपति भवन से गणतंत्र दिवस समारोह का निमंत्रण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    7 दिन से जल रहा एक ही घर, गया में रहस्यमयी आग ने सबको चौंकाया – साधु का श्राप या कोई साजिश? 

    Share Add as a preferred…

    Continue reading