गया में दर्दनाक हादसा: शॉर्ट सर्किट से लगी आग में महिला की जिंदा जलकर मौत

बिहार के गया जिले में आग लगने की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रोशनगंज थाना क्षेत्र के कुबड़ी गांव में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई।

मृत महिला की पहचान चमेली देवी (55 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कैलाश साव की पत्नी थीं। बताया जा रहा है कि अचानक घर में आग लगने के बाद लपटें तेजी से फैल गईं और महिला बाहर नहीं निकल सकीं।

आग ने पूरे घर को लिया चपेट में

ग्रामीणों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा घर उसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण महिला को बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

दो घंटे बाद आग पर पाया गया काबू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

अन्नु राजा ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…