सरस मेला को लेकर पटना में चार दिन बदली ट्रैफिक व्यवस्था, जानिए कौन-सा रूट रहेगा बंद

पटना के गांधी मैदान में आयोजित सरस मेला के मद्देनज़र शहर की यातायात व्यवस्था में चार दिनों के लिए विशेष बदलाव किए गए हैं। यातायात पुलिस ने भारी भीड़ और जाम की आशंका को देखते हुए यह ट्रैफिक प्लान लागू किया है। यह व्यवस्था 20, 21, 27 और 28 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगी।

ऑटो और ई-रिक्शा पर प्रतिबंध

अशोक राजपथ से गांधी मैदान की ओर आने वाली तीन पहिया गाड़ियों को डबल डेकर के पास ही वापस मोड़ दिया जाएगा। किसी भी स्थिति में करगिल चौक पर ऑटो और ई-रिक्शा को रुकने की अनुमति नहीं होगी। वहीं, जेपी गोलंबर से छज्जूबाग की ओर ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा।

बसों और वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था

करगिल चौक की ओर से आने वाली सभी बसें अब एग्जीबिशन रोड से होकर चलेंगी।
करगिल चौक से जंक्शन जाने वाले ऑटो और ई-रिक्शा रामगुलाम चौक से एग्जीबिशन रोड या एसपी वर्मा रोड होते हुए बुद्ध मार्ग के रास्ते जंक्शन पहुंचेंगे।

गंगा पथ पर वन-वे व्यवस्था

गंगा पथ की ओर से आने वाली गाड़ियों को चिल्ड्रेन पार्क से करगिल चौक की ओर वन-वे में चलाया जाएगा।
वहीं, करगिल चौक से चिल्ड्रेन पार्क की ओर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

पार्किंग की विशेष व्यवस्था

मेले में आने वाले लोग गेट नंबर-12 से प्रवेश कर गेट नंबर-10 के सामने निर्धारित खाली जगह में वाहन पार्क कर सकेंगे।
वापसी में वाहन गेट नंबर-10 से बाहर निकलेंगे
गांधी मैदान के चारों ओर अन्य किसी भी स्थान पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

ठेला और फुटपाथ दुकानदारों की एंट्री बंद

दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक गांधी मैदान और आसपास की सड़कों पर ठेला व फुटपाथ दुकानदारों के प्रवेश पर रोक रहेगी।

पुलिस की अपील

यातायात पुलिस ने लोगों से निर्धारित रूट और पार्किंग नियमों का पालन करने की अपील की है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साथ ही लोगों को सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने और समय से निकलने की सलाह दी गई है, ताकि सरस मेला के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।


 

  • Related Posts

    टीएनबी कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत! परवती में बंद कमरे में मिली लाश; किताबों के बीच खामोश हो गया ‘अंबो’ का लाल, कमरे में मिले उल्टी के निशान

    HIGHLIGHTS: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में…

    Continue reading
    दहेज की ‘बलि’ चढ़ी पटना DM के ड्राइवर की बेटी! भागलपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; बेड पर पड़ी मिली लाश, पति और सास गिरफ्तार

    HIGHLIGHTS: बहादुरपुर में ‘दहेज दानवों’…

    Continue reading