अररिया में मिनी ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत, मजदूर गंभीर रूप से घायल

पंजरकट्टा बिंदुल चौक के पास हुआ भीषण हादसा, मिनी ट्रक छोड़ चालक फरार

नरपतगंज (अररिया) | अररिया जिले के नरपतगंज-फारबिसगंज हाईवे पर गुरुवार की मध्यरात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पंजरकट्टा बिंदुल चौक के समीप उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

42 वर्षीय अमरेन्द्र यादव, जो कि ट्रैक्टर के चालक और मालिक थे, टक्कर के बाद वाहन सहित करीब 15 फीट गड्ढे में गिर पड़ेघटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।


स्थानीय लोगों ने पहुंचकर की मदद

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और नरपतगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। घायल मजदूर को नरपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मिनी ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया, जबकि वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है।


जांच जारी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेजा है। हादसे को लेकर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।


परिजनों में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे। अमरेन्द्र यादव स्थानीय स्तर पर खेती-बाड़ी और मजदूरी कर परिवार चलाते थे


 

  • Related Posts

    बिहार में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 8 वर्षीय बच्चे को कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *