कटिहार में टोटो की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत, चालक नशे में धुत, ग्रामीणों का हंगामा

गंभीर रूप से घायल चालक का अस्पताल में इलाज, सड़क जाम कर किया गया प्रदर्शन

फलका (कटिहार)।कटिहार जिले के पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पोठिया-डूमर मार्ग पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय बच्ची की टोटो से कुचकर मौत हो गई। हादसा नहर के समीप रात करीब 8:30 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार और अनियंत्रित टोटो ने मासूम को टक्कर मार दी।

मृत बच्ची की पहचान सोनाक्षी कुमारी (उम्र 3 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पोठिया पंचायत के वार्ड संख्या-11 की निवासी थी। टक्कर के बाद बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टोटो चालक रंजन चौधरी, जो डूमर का निवासी है, हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज सीएचसी समेली में जारी है।


नशे में धुत था चालक, ग्रामीणों का आरोप

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने पोठिया-डूमर मार्ग को जाम कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि टोटो चालक शराब के नशे में था, और इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। जाम को घंटों बाद हटाया जा सका। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक के नशे की पुष्टि के लिए मेडिकल जांच कराई जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *