भागलपुर। आज शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्व रखता है। षष्ठी तिथि आज रात 08:22 बजे तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि प्रारंभ होगी। आज स्वाति नक्षत्र दोपहर 01:45 बजे तक रहेगा, इसके बाद विशाखा नक्षत्र आरंभ होगा।
सूर्योदय प्रातः 05:35 बजे और सूर्यास्त शाम 06:22 बजे होगा। ब्रह्ममुहूर्त सुबह 04:10 से 04:58 तक तथा अभिजीत मुहूर्त 11:55 से 12:45 तक रहेगा।
राहुकाल का समय प्रातः 10:30 से 12:00 बजे तक और गुलिक काल सुबह 07:30 से 09:00 बजे तक रहेगा। वहीं, यमगंड का समय दोपहर 03:30 से 05:00 बजे तक होगा। इस दौरान शुभ कार्यों से परहेज करना उचित माना जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, आज भाद्रपद शुक्ल षष्ठी के अवसर पर स्कंद षष्ठी व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा-अर्चना करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है और जीवन की बाधाओं का नाश होता है।


