कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव कुणाल चौधरी ने अजगैबीनाथ धाम में की पूजा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

भागलपुर/सुल्तानगंज। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, मध्यप्रदेश के पूर्व सांसद एवं वर्तमान विधायक कुणाल चौधरी बुधवार को सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस पार्टी के भागलपुर प्रभारी शहनवाज आलम भी मौजूद रहे।

कुणाल चौधरी ने मां गंगा की आराधना की और बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर देश में सुख-शांति की कामना की।

राहुल गांधी की “वोट अधिकार यात्रा” पर बोले कुणाल चौधरी

पत्रकारों से बातचीत में कुणाल चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी गरीब, दलित, वंचित, किसान और मजदूरों की आवाज को मजबूती से उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि “आज दो तरह का हिंदुस्तान बन रहा है। एक तरफ उद्योगपति हैं, जो देश की संपत्ति हड़प रहे हैं और गरीबों का शोषण कर रहे हैं। दूसरी तरफ आदिवासी, किसान और मजदूर हैं जिन पर लगातार हमले हो रहे हैं। राहुल गांधी इन्हीं की आवाज बनकर निकले हैं।”

भाजपा की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि “सरकार सत्ता में है, लेकिन सवालों के जवाब देने से बच रही है। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पलायन बढ़ रहा है। बिहार की जनता बाढ़ से त्रस्त है और केंद्र सरकार द्वारा घोषित डेढ़ लाख करोड़ के पैकेज का कोई अता-पता नहीं है। जनता ढूंढ रही है कि यह पैकेज कहां गया।”

स्थानीय नेताओं की मौजूदगी

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विनय शर्मा, वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर पासवान, सुबोध सिंह, अनुज साह, शिबम चौधरी, दिपांकर मंडल, संजीव झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


 

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…