आज ब्लू है पानी-पानी.. वेव पूल में चल रहा था मादक डांस, अचानक लड़ गई लड़कियां, नोंचने लगी एक-दूसरे के बाल

रविवार को वेव पूल में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस दौरान विवाद के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। तभी किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे कुछ दिन पहले भी मारपीट की घटना सामने आई थी। वहीं, नहाने के दौरान एक मोबाइल भी चोरी हो चुका है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, वेव पूल में अक्सर विवाद होते रहता है। सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। जबकि, कुछ ही दूरी पर सीएसईबी चौकी भी है। बावजूद इसके लगातार घटनाएं हो रही हैं। इस मामले में भी सीएसईबी चौकी प्रभारी भीम सेन का कहना है कि, मारपीट की जानकारी मिली है। दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे थे, लेकिन इसकी शिकायत चौकी में दर्ज नहीं कराई है। उन्हें समझाइश देकर छोड़ दिया गया है।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *