पटना में जमीन विवाद में महिला समेत तीन को गोली, दो की मौत; गांव में तनाव

राजधानी पटना में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। फतुहा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस कैंप कर रही है।

मृतक और घायल

मृतकों की पहचान 50 वर्षीय राजवंती देवी और 55 वर्षीय देवसागर सिंह के रूप में हुई है। वहीं 25 वर्षीय राजन प्रसाद गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है।

एक–दो इंच जमीन को लेकर विवाद

मृतका के पुत्र जितेंद्र कुमार ने बताया कि जमीन का विवाद महज एक से दो इंच को लेकर था। शुक्रवार को उनके पिता श्रवण प्रसाद, चाचा राजकुमार यादव और अन्य लोग बातचीत कर रहे थे, तभी चचेरा भाई शिव कुमार मौके पर पहुंचा और अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

जितेंद्र के अनुसार,
“मेरी मां, मेरे भाई और गांव के एक व्यक्ति को गोली लगी। मेरी मां राजवंती देवी और देवसागर सिंह की मौत हो गई। गोली चलाने से पहले कुछ पूछा तक नहीं, सीधे फायरिंग कर दी।”

पुराना विवाद, अचानक भड़की हिंसा

परिजनों ने बताया कि राजकुमार यादव और श्रवण प्रसाद के बीच कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। शुक्रवार सुबह इसी मुद्दे पर कहासुनी हुई थी। इसी दौरान राजकुमार प्रसाद का पुत्र शिवम कुमार शोर सुनकर आया और गोली चलाकर फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया,
“घटनास्थल से दो पिस्टल, एक तलवार और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। एफएसएल टीम ने एक खोखा भी जब्त किया है। सभी बिंदुओं पर जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

गांव में तनाव

घटना के बाद से पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। फिलहाल पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है।


 

  • Related Posts

    पटना से हवाई यात्रा हुई महंगी: दिल्ली-मुंबई समेत कई रूट पर फ्लाइट किराये में 8–15% तक बढ़ोतरी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading