झारखंड में डायन बताकर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

बंदगांव (जमशेदपुर)। प. सिंहभूम के नक्सल प्रभावित टेबो में डायन-बिसाही के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। शव को घसीटते हुए पास के चुरिंगकोचा जंगल में ले जाकर फेंक दिया गया। घटना को अंजाम सुदूरवर्ती चंपाबा पंचायत के सियांकेल में गुरुवार रात तब दिया गया, जब तीनों पति, पत्नी और पुत्री सो रहे थे।

गुरुवार रात सियांकेल गांव निवासी दुगुलू पूर्ति, पत्नी सुकबारो पूर्ति तथा बेटी दसकीर पूर्ति के साथ भोजन करने के बाद सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोग घर में आ घुसे और लाठी-डंडे से पिटाई के बाद तीनों की हत्या कर दी।

  • Related Posts

    पप्पू यादव का हमला, बोले– जनादेश का अपमान होगा अगर राज्यसभा गए नीतीश कुमार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार की राजनीति में बदलाव की चर्चा: क्या खत्म होगा कुर्मी युग और लौटेगा यादव युग?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading