रक्षाबंधन पर ननिहाल आए तीन मासूम भाई-बहनों की मौत, दूध पीने के बाद बिगड़ी तबीयत

पटना/पालीगंज। रक्षाबंधन के दिन पालीगंज अनुमंडल के खिरीमोर थाना क्षेत्र के खीरीपर गांव में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। ननिहाल आए तीन सगे मासूम भाई-बहनों की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, रात में खाना खाने के बाद बच्चों को दूध पिलाया गया था, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई।

मृतकों की पहचान विकास कुमार (5 वर्ष), मोहित कुमार (3 वर्ष) और निधि कुमारी के रूप में हुई है। तीनों खीरीपर गांव निवासी कमलेश ठाकुर के नाती-नातिन थे। सोमवार रात दूध पीने के बाद तीनों की तबीयत अचानक खराब हो गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें पालीगंज के निजी अस्पताल ले गए, जहां से अरवल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान विकास और मोहित की मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में निधि को पीएमसीएच भेजा गया, लेकिन मंगलवार शाम उसने भी दम तोड़ दिया।

दूध पर शक, जांच शुरू

बताया जा रहा है कि बच्चों को जो दूध पिलाया गया, वह गांव के ही रामबाबू महतो के घर से लाया गया था। दूध पीने के कुछ ही समय बाद तीनों की तबीयत बिगड़ गई। मामले में फूड सेफ्टी विभाग की टीम को जांच के लिए बुलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

खुशियों में मातम

मृतक बच्चों के पिता मोहन ठाकुर, अरवल जिले के मसदपुर गांव के निवासी हैं और सूरत में नौकरी करते हैं। घटना के समय उनकी पत्नी मीरा कुमारी तीनों बच्चों के साथ मायके आई हुई थीं। मायके में साले की शादी की तैयारी चल रही थी, लेकिन रक्षाबंधन की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की

    Share Add as a preferred…

    विक्रमशिला सेतु पर वायरल रीलों को लेकर प्रशासन सख्त, भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…