बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान 3 दोस्त की डूबने से मौत, इलाके में हडकंप का माहौल

बिहार के आरा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां बाढ़ की पानी में नहाने गए तीन युवक की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया। आसपास के लोगों में इस घटना को लेकर काफी चर्चा की जा रही है। इसके साथ ही आरा प्रसाशन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले मझौआ हवाई अड्डे पर बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान तीन दोस्त की डूबने से मौत हो गई है। तीनों युवक का आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मौके पर एसडीओ और एएसपी पहुंचकर हालात की जानकारी ले रहे हैं। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के मझौआ हवाई अड्डे के पास घटी है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय नगर थाना की पुलिस भी पहुंच गई है।

वहीं, मुंगेर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात हैं। कई गांवों में पानी घुस गया है। जिससे लोग बेघर हो गए हैं। अब यहां आने जाने का मात्र एक सहारा नाव ही दिख रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है। दियारा क्षेत्र के तीन पंचायतों के एक दर्जन से अधिक टोला व गांव पानी से घिर गया है।  जबकि नदी-नालों से होकर बाढ़ का पानी दूसरे क्षेत्रों में भी पहुंचने लगी है। संभावना है कि रविवार की रात तक गंगा का जलस्तर वार्निंग लेबल 38.33 को पार कर जाएगा।

आपको बताते चलें कि, सावन की वर्षा के बीच बिहार में नदियां उफान पर हैं। खगड़िया में कोसी और बागमती बहुत ही तेजी से बढ़ रही है। नए इलाकों में बाढ़ का पानी फैलना शुरू हो गया है। यहां कोसी खतरे के निशान से एक मीटर 15 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। बीते 24 घंटे में कोसी के जलस्तर में 18 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। वहीं, पटना में गंगा नदी गांधी घाट, दीघा और हाथीदह में खतरे के निशान से ऊपर है

  • Related Posts

    वेटनरी कॉलेज में CM का निरीक्षण: पशुपालन निदेशालय की नई बिल्डिंग देख खुश हुए नीतीश; बोले- चहारदीवारी ऊंची करो, यहां किसानों को मिलेगी ट्रेनिंग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार को मिले 1224 नए डॉक्टर: CM नीतीश ने सौंपे नियुक्ति पत्र; बोले- जिम्मेदारी से काम करें, ताकि जनता को मिले बेहतर इलाज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading