भागलपुर :पुलिस पर हमले के तीन आरोपी धराए

गोराडीह। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कोलाखुर्द गांव में पुलिस पर हमला मामले में गुरुवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में रामस्वरूप यादव, पप्पू यादव और जमगांव के ट्रैक्टर चालक विपुल यादव शामिल हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर बांका जिला के एक गांव से गिरफ्तार किया गया। बताते चले कि सोमवार को अवैध बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ा था। जिसके बाद करीब दो दर्जन लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। जिसमें मारपीट और पथराव में दो पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को जेल भेजा गया।

  • ये भी पढ़े..

    पूर्व रेलवे ने बढ़ाई यात्री सुरक्षा और सुविधा, भागलपुर समेत कई सेक्शनों में तकनीकी अपग्रेड पूरा

    Share Add as a preferred…

    मोहर्रम और श्रावणी मेला की तैयारियों के बीच बाईपास थानाध्यक्ष सम्मानित, पुलिस मित्रों ने सराहा योगदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *