पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ATS और पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन पटना, 26 अप्रैल 2025

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बीच बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया है। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद एटीएस, डॉग स्क्वॉड और पटना पुलिस की स्पेशल टीम मौके पर पहुंच गई है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह धमकी उस समय मिली जब कोर्ट में बड़ी संख्या में वकील, जज और आम लोग मौजूद थे। ई-मेल के माध्यम से दी गई धमकी को देखते हुए कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस की टीम मेटल डिटेक्टर और अन्य सुरक्षा उपकरणों की मदद से हर व्यक्ति की जांच कर रही है।

नगर डीएसपी दीक्षा ने बताया कि, “हमें एक ई-मेल के जरिए धमकी मिली है, जिसको लेकर जांच जारी है। पूरे परिसर की तलाशी ली जा रही है और हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है।”

गौरतलब है कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसके बाद इस तरह की धमकी को सुरक्षा एजेंसियां काफी गंभीरता से ले रही हैं। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की

    Share Add as a preferred…

    विक्रमशिला सेतु पर वायरल रीलों को लेकर प्रशासन सख्त, भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *