भागलपुर: जीरोमाइल हेलमेट चौक पर भीषण आग, लगभग एक दर्जन झोपड़ियाँ जलकर राख

भागलपुर के जीरोमाइल स्थित हेलमेट चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे बनी झोपड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना मंगलम अस्पताल के समीप घटी, जहाँ करीब एक दर्जन झोपड़ियाँ जलकर पूरी तरह राख हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय लोगों के साथ मंगलम अस्पताल के कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए अस्पताल में मौजूद अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग बुझाने की शुरुआत की।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम लगभग 15 मिनट में मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की दो बड़ी और एक छोटी गाड़ी ने संयुक्त रूप से आग पर काबू पाया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन आग में झोपड़ियों में रहने वाले गरीब परिवारों का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और पीड़ित परिवारों को मदद पहुंचाने की कोशिशें की जा रही हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की

    Share Add as a preferred…

    विक्रमशिला सेतु पर वायरल रीलों को लेकर प्रशासन सख्त, भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *