‘वक्फ विधेयक को SC में चुनौती देने वाले ‘संविधान विरोधी”, बिल का विरोध करने वालों पर भड़के विजय सिन्हा

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने संसद द्वारा पारित वक्फ (संशोधन) विधेयक (Waqf Amendment Bill) को उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) में चुनौती देने पर विपक्षी पार्टी के सदस्यों की शनिवार को आलोचना की और कहा कि जो लोग ऐसा कर रहे हैं वे ‘‘संविधान विरोधी” हैं।

…जो लोग ऐसा कर रहे हैं वे संविधान विरोधी- Vijay Sinha

सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 (Waqf Amendment Bill) को विस्तृत चर्चा के बाद संसद के दोनों सदनों ने पारित कर दिया। लोकतंत्र के मंदिर संसद में हुई बहस में विपक्षी सदस्यों ने भी हिस्सा लिया।” उन्होंने कहा, ‘‘अब अगर वे (विपक्षी सदस्य) विधेयक की वैधता को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दे रहे हैं तो उन्हें संसद में बैठने का कोई अधिकार नहीं है। जो लोग ऐसा कर रहे हैं, वे संविधान विरोधी हैं। वे लोकतंत्र के बुनियादी सिद्धांतों में विश्वास नहीं रखते।”

विधायिका का अपमान करते हैं ऐसे लोग- Vijay Sinha

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने यह टिप्पणी तब की जब उनसे कई विपक्षी सांसदों द्वारा विधेयक की वैधता को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) का रुख करने पर सवाल किया गया। सिन्हा ने कहा, ‘‘ऐसे लोग अदालत में जाकर सदन की गरिमा को धूमिल करते हैं…ऐसे लोग विधायिका का अपमान करते हैं। वे अपनी मर्जी से फैसले चाहते हैं।”

  • Related Posts

    राज्यसभा चुनाव से पहले अनंत सिंह को कोर्ट से राहत, कस्टडी में आकर डालेंगे वोट; बिहार की पांचवीं सीट पर बढ़ी सियासी गर्मी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार की 18 लाख महिलाओं को जल्द मिलेगा ₹10,000 का लाभ, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *