NDA का यह आखिरी सत्र, बिहार में INDIA गठबंधन की वापसी तय: अलका लांबा

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार को कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर बताया विफल

पटना, 04 जुलाई 2025: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए दावा किया कि बिहार विधानसभा का आगामी सत्र एनडीए सरकार का आखिरी सत्र होगा। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत में होने वाले चुनाव के बाद ‘INDIA’ गठबंधन की सत्ता में वापसी तय है।

पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में अलका लांबा ने कहा,

“एनडीए अपने आखिरी विधानसभा सत्र का सामना करने जा रहा है। बिहार की जनता बदलाव चाहती है और ‘INDIA’ गठबंधन की वापसी अब सुनिश्चित है।”

बता दें कि बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 21 जुलाई से 25 जुलाई तक आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल नवंबर 2025 में समाप्त हो रहा है।


“कानून व्यवस्था की स्थिति भयावह, महिला सुरक्षा में सरकार फेल”

राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए अलका लांबा ने कहा कि

“बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति बदहाल है। महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है।”

उन्होंने हाल ही में घटित एक नाबालिग दलित बच्ची के साथ यौन हमले की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि

“उस बच्ची की मौत सिर्फ अपराध का ही नहीं, बल्कि चिकित्सा सुविधा के अभाव की भी मार्मिक कहानी है। यह सरकार की संवेदनहीनता का प्रतीक है।”


महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य की जनता से अपील की कि वे महिला सुरक्षा, न्याय और विकास जैसे मुद्दों पर मतदान करें, न कि जाति और धर्म के नाम पर।


 

  • ये भी पढ़े..

    15 अगस्त के बाद बिहार में खास महाल जमीन पर बड़ा फैसला! हजारों परिवारों को मिल सकता है मालिकाना हक, नई नीति बनाने की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में गरमाई सियासत, प्रशांत किशोर ने न्यायिक जांच पर उठाए बड़े सवाल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *