इंडियन हसबैंड की तलाश में है ये विदेशी लड़की, पोस्ट सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

अभी एक लड़की का पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पोस्ट में वह अपने हाथ में एक पेपर लिए खड़ी है जिसपर उसने अपनी एक इच्छा के बारे में लिखा हुआ है।

सुबह से लेकर शाम तक सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के पोस्ट वायरल होते रहते हैं। किसी पोस्ट में आपको फनी वीडियो देखने को मिलेगा तो किसी पोस्ट में मजेदार फोटो दिखता है। ऐसे  पोस्ट जब वायरल होते हैं तो लोगों का अच्छा-खासा मनोरंजन हो जाता है। मगर कभी-कभी कुछ पोस्ट लोगों को गुस्सा भी दिलाते हैं। कुल मिलाकर बात यह है कि सोशल मीडिया पर आपको अच्छा, बुरा, फनी, गुस्सा दिलाने वाले, हर तरह के पोस्ट देखने को मिल जाएंगे। अभी भी एक पोस्ट वायरल हो रहा है जो काफी अनोखा है। आइए आपको इस पोस्ट के बारे में बताते हैं।

वायरल पोस्ट में क्या दिखा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें एक विदेशी लड़की किसी मॉल में खड़ी है। उसके हाथ में एक पेपर है जिसपर उसने अपने मन की बात लिखी है। जब कैमरामैन उस पेपर पर जूम करता है तो उसपर लिखी बात साफ-साफ दिखती है। उसने पेपर पर, ‘lOOKING FOR Indian Husband’ लिखा है। मतलब वह एक इंडियन हस्बैंड की तलाश में है। इसके नीचे उस लड़की ने अपनी इंस्टा आईडी भी लिखी है।

https://www.instagram.com/reel/C7lXAS0q8-Q/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 95 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। पोस्ट देखने के बाद लोगों ने अपने मुताबिक रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- फेमस होने के लिए लड़कियां कुछ भी करती हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- सॉरी मैं शादीशुदा हूं। तीसरे यूजर ने लिखा- शादी डॉट कॉम नहीं इंस्टाग्राम डॉट कॉम। वहीं एक महिला यूजर ने लिखा- मेरे लिए भी एक ढूंढ दो।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में TMC के 20 बागी सांसदों को नहीं मिली अलग दल की मान्यता, सदन में अलग बैठने की मांग भी खारिज

    Share Add as a preferred…

    NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले पीएम मोदी: ‘दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा, युवाओं के भविष्य से नहीं होगा खिलवाड़’

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *