एक नहीं 35 लोगों से शादी कर चुकी है ये दुल्हन, सबके साथ करती रही ‘शर्मनाक काम’

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ पुलिस ने एक ऐसी दुल्हन को बरामद किया है जिसे एक दो नहीं बल्कि अब तक 35 दूल्‍हों से शादी कर चुकी है। शादी करने के बाद वह सभी लोगों के साथ शर्मनाक काम करने के बाद फरार हो जाती है। दुल्हन के साथ ही उसके गैंग के कुल 7 सदस्यों को पुलिस टीम ने पकड़ा है। जिसमें तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। सभी के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई और पूछताछ की जा रही है।

मामले में दो लोगों को पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया है। पुलिस ने दुल्हन नेहा और पूजा को गिरफ्तार करने के बाद उनके पास से ढाई लाख रुपए के गहने और अन्य सामान भी बरामद किया है। उन्हें पुलिस ने पलवल और खुर्जा से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें अलीगढ़ के क्वार्सी थाना लाई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। दरअसल, पिछले दिनों अलीगढ़ जनपद के क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक इलाके के रहने वाले दो युवकों से शादी करने के बाद दुल्हनें सुहागरात से पहले गहने और नगदी लेकर फरार हो गईं थी।

इस मामले में दोनों ने पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस जांच पड़ताल शुरू की तो इस मामले में कई लोगों के संलिप्त होने की जानकारी मिली। उसके बाद दुल्हनों की लोकेशन तलस्ते हुए पुलिस उनके पास पहुंची। दुल्‍हन बनी नेहा की लोकेशन पलवल में मिली थी। पलवल पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी ली गई।

उसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पकड़ी गई दुल्हन नेहा मेरठ की और पूजा छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। इनका गिरोह मेरठ और झारखंड सहित कई जगह फैला हुआ है। पुलिस की पूछताछ में मेरठ की रहने वाली नेहा ने बताया कि अब तक वह 25 लोगों से शादी कर चुकी है। इस धंधे में शामिल उसके गैंग के लोग पहले लड़का तलाशते थे।

उसके बाद उसके साथ शादी करवा देते थे। शादी होने के बाद दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल जाती थी और फिर वहां ससुराल वालों तथा अपने दूल्हे को चकमा देकर वह ज्वेलरी और नगदी रुपए लेकर फरार हो जाती थी। फिलहाल पुलिस द्वारा पकड़े गए गिरोह के सदस्यों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    पूर्णिया में 24 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने पकड़े तीन आरोपियों को

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने को लेकर फायरिंग – किरायेदारों के विवाद में एक युवक घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *