100 वर्ष पुराने इस मेले को मिलेगा राजकीय मेले का दर्जा, CM नीतीश ने सिवान में की बड़ी घोषणाएं

सिवानः प्रगति यात्रा के दूसके चरण के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सिवान जिला पहुंचे। यहां उन्होंने अपने संबोधन में जनता की मांगों तथा क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। सीएम नीतीश ने कहा कि सिवान जिले में जो कुछ समस्यायें या कमी रह गई है उसे ठीक किया जाएग।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिवान जिले में जाम की समस्या के समाधान के लिए एनएच 227 से एनएच 531 के बीच सिवान बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार आन्दर ढाला में जाम की गंभीर समस्या को देखते हुए आन्दर ढाला से हुसैनगंज पथ का चौड़ीकरण किया जाएगा।

अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं-

मौनिया बाबा मेला महाराज को राजकीय मेला का दर्जा दिया जाएगा। यह 100 वर्ष पुराना मेला है। इससे यहां आनेवाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

सिसवन ढाला में आरओबी का निर्माण किया जाएगा।

बिजली व्यवस्था में सुधार हेतु मैरवा में ग्रिड सब–स्टेशन का निर्माण किया जाएगा।

सीवान में एक नए प्रेक्षागृह का निर्माण किया जाएगा। इससे विभिन्न बड़े कार्यक्रमों में सुविधा होगी।

भण्टापोखर-जीरादेई पथ (भाया जामापुर बाजार) का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जाएगा। इस पथ में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का जन्म स्थान को अच्छी सम्पर्कता मिलेगी जिससे लोगों को यहां आने में सुविधा होगी।

सीवान जिले में 55 किलोमीटर लंबे मांझी-दरौली-गुठनी पथ का 10 मीटर चौड़ीकरण किया जाएगा।

घाघरा नदी पर उत्तर प्रदेश की तरफ से बनाए गए 2 पुलों को सीवान जिला से सम्पर्कता हेतु पहुंच पथों का निर्माण कराया जाएगा।

नीतीश कुमार ने कहा कि इन सब कामों को करा दिया जाएगा और इसके अतिरिक्त सिवान जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जाएगा। बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है, आगे और तेजी से काम होगा। इसके लिए आप सबको बधाई एवं धन्यवाद देता हूं।

  • Related Posts

    भागलपुर के शंकर धाम में महाशिवरात्रि की धूम: बाबा का होगा भव्य श्रृंगार और रुद्राभिषेक; भूत-प्रेत की टोली के साथ निकलेगी अनोखी बारात

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *