बिहार में गर्मी से मिलेगी राहत, पटना समेत तीन जिलों में होगी झमाझम बारिश

बिहार में एक बार फिर से मानसून की सक्रियता बढ़ गई है और बारिश की गतिविधि में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. पूरे प्रदेश में आसमान में बादल छाए हुए हैं. जिससे किसानों की उम्मीदें बढ़ गई हैं. मौसम विभाग ने एक बार फिर आज सोमवार को प्रदेश के 3 जिलों में भारी बारिश तो 25 जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे के बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

बिहार के कैमूर, नवादा और रोहतास जिले में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी किया है. वहीं पटना समेत प्रदेश के 25 जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे के बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना की माने तो प्रदेश में मानसून ट्रफ रेखा पटना से होकर गुजर रहा है।

इसके साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उतरी ओडिशा तक फैला हुआ है. इसके प्रभाव से दक्षिण बिहार में झमाझम बारिश के आसार बन रहे हैं. जबकि, उत्तर पूर्व बिहार के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान है।

राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना की माने तो बिहार में जल्द ही बारिश की रफ्तार बढ़ने वाली है. अभी प्रदेश में 49% तक कम बारिश हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश की मात्रा में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है।

  • Related Posts

    बिहार में SC-ST छात्रों की बदलेगी तकदीर! पटना से पूर्णिया तक बिछा ‘शिक्षा का किला’; कुमार रवि बोले- “अब पढ़ाई के साथ मिलेगा घर जैसा माहौल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    कला प्रेमियों के लिए बड़ी खबर! ‘भारतीय नृत्य कला मंदिर’ में नए सत्र का नामांकन शुरू; कथक, भरतनाट्यम से लेकर गिटार तक… अब घर बैठे निखारें अपना हुनर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *