ननद को संपत्ति देने का था शक, बहू ने भाइयों संग मिलकर ससुर को उतार दिया मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में संपत्ति विवाद को लेकर एक बुजुर्ग की उसकी बहू और रिश्तेदारों ने हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मनोज कुमार अवस्थी ने शनिवार को बताया कि थाना खुटार के अंतर्गत रौतापुर कला गांव में रहने वाले रामसेवक (65) बृहस्पतिवार की रात अपने घर में सो रहे थे।

सुबह जब घर के अन्य लोग जागे तो उन्होंने देखा कि रामसेवक की किसी ने वजनदार वस्तु से प्रहार करके हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि शक के आधार पर जब रामसेवक के परिजनों से पूछताछ की गई तो उनकी पुत्रवधू शशि मिश्रा, देवर (मौसेरे) सुबोध मिश्रा तथा शत्रुघ्न मिश्रा ने पूछताछ में बताया कि गरुवार को शशि मिश्रा ने फोन करके सुबोध को बुलाया और कहा कि आज यह मामला खत्म कर दें।

अपर पुलिस अधीक्षक अवस्थी ने बताया की शशि तथा उसके ससुर का अक्सर विवाद होता रहता था। शशि को संदेह था कि कहीं रामसेवक अपनी सारी संपत्ति अपनी बेटी को ना दे दे । वहीं शशि का अपने मौसरे देवर सुबोध मिश्रा से काफी मेलजोल था और दोनों की अक्सर बात होती रहती थी। पुलिस ने मामले में शशि मिश्रा तथा सुबोध मिश्रा के अलावा शत्रुघ्न मिश्रा को शनिवार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 5 जून 2026 का दिन किस राशि के लिए रहेगा भाग्यशाली, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर अश्विनी कुमार चौबे की तीन बड़ी मांगें, दिल्ली विधानसभा के समक्ष उपवास आंदोलन का ऐलान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *