कभी दो वक्त का भी नहीं मिलता था खाना, आज विश्व में बनाई पहचान; सब्जी बेचने वाले की बेटी का खो-खो वर्ल्ड कप में जलवा

भारतीय महिला टीम ने खो-खो वर्ल्ड कप 2025 के खिताब को अपने नाम कर लिया है। वहीं, खो खो वर्ल्ड कप में इतिहास रचने वाली मोनिका बिहार के भागलपुर जिले के डिमाहा गांव की रहने वाली है। मोनिका ने खो-खो वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी जीती है।

PunjabKesari

पहले सब्जी बेचते थे मोनिका के पिता
मोनिका ने बताया कि मैं डिमाहा गांव में रहती हूं। मेरे गांव में 6 माह पानी, तो छह माह सूखा रहता हैं। हम किसी तरह पढ़ तो सकते थे, लेकिन खेल नहीं सकती थी। पापा किसान हैं। पहले दिल्ली के शुकरपुर में पिता बिनोद साह और मां जूड़ा देवी सब्जी बेचते थे। मोनिका के पिता विनोद साह और मां जूड़ा देवी हैं। मोनिका ने कहा कि कोरोना में लॉकडाउन लगने के बाद हमारा पूरा परिवार गांव आ गया। घर की हालत काफी खराब थी। कभी दो वक्त का खाना भी ठीक से नहीं मिलता था। मम्मी खेल में काफी सपोर्ट करती थी। वर्ग छह में खो-खो नेशनल खेली थी। बता दें कि राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 13 से 19 जनवरी तक आयोजित खो-खो वर्ल्ड कप 2025 में मोनिका का चयन भारतीय महिला टीम में हुआ था।

PunjabKesari

बता दें कि मोनिका बीते तीन वर्षों से भागलपुर सीनियर टीम की कप्तानी कर रही थी। वर्ष 2024 में भारत-नेपाल खो-खो टेस्ट सीरीज भी भारत की ओर से खेल चुकी हैं। कोच मानस कुमार यादव ने कहा कि मोनिका वर्ल्ड कप में भारत के लिए बेहतर प्रदर्शन की है। इंडिया की टीम ने वर्ल्ड कप जीत लिया है।

PunjabKesari

  • Related Posts

    आरा में टैक्स चोरी पर बड़ी स्ट्राइक: पटना से आई टीम ने 3 नामी कपड़ा व्यवसायियों के ठिकानों पर की छापेमारी; करोड़ों की गड़बड़ी का शक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    समस्तीपुर में ‘मॉब लिंचिंग’: युवक और महिला को गोली मारने वाले बदमाश को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला; इलाके में भारी तनाव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *