जमुई में खजूर का ताड़ी उतारने के दौरान दो पक्षों के बीच हुई चाकूबाजी, पांच लोग हुए जख्मी

जिले में सिकंदरा प्रखंड के लछुआड़ थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव में रविवार की संध्या खजूर का ताड़ी उतारने के दौरान दो पक्षों में जमकर चाकूबाजी हुई है। चाकूबाजी के दौरान एक पक्ष से दो एवं दूसरे पक्ष से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी घायल को सिकंदरा अस्पताल से जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया।

जानकारी के मुताबिक नवाबगंज गांव निवासी नौरंगी चौधरी का पुत्र रामविलास चौधरी खजूर से ताड़ी उतार रहा था। इसी दरमियान सिकंदरा निवासी कारू चौधरी एवं इसके पुत्र पिंटू कुमार और नीतीश कुमार ने खजूर के पेड़ के अधिकार को लेकर रामविलास चौधरी के साथ मारपीट करने लगा। वही बीच बचाव करने पहुंचे रामविलास चौधरी का भाई सोनू कुमार पर धारदार हसूली से वार कर दिया गया।

इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच धारदार हथियार एवं लाठी डंडे से एक दूसरे पर हमला होना शुरू हो गया। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घायल सोनू कुमार की स्थिति नाजुक होने पर जमुई सदर अस्पताल से पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

वही सभी घायलों का इलाज जमुई सदर अस्पताल में किया जा रहा है। फिलहाल लछुआड़ पुलिस के द्वारा दो युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। खबर लिखें जाने के तक पुलिस को कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

 

  • ये भी पढ़े..

    खजाना खाली, घोटाले भारी! तेजस्वी बोले- CMO तक पहुंचा टेंडर घोटाले का नेटवर्क

    Share Add as a preferred…

    सिवान में बेकाबू बालू लदा ट्रैक्टर गुमटी में घुसा, बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल; पथराव में ASI समेत दो पुलिसकर्मी घायल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *