बगहा, अरवल और नवगछिया पुलिस जिला के लिए गृह रक्षा वाहिनी में नहीं है रिक्ति

भागलपुर 30 मार्च 2025:- गृह रक्षा वाहिनी के स्वयंसेवी गृह रक्षकों के लिए बिहार में 15000 पद की रिक्ति के विरुद्ध विभिन्न जिलों में 27 मार्च 2025 से पंजीयन किया जा रहा है जो 16 अप्रैल 2025 तक चलेगा।

इस संबंध में भागलपुर गृह रक्षा वाहिनी के वरीय समादेष्टा श्री हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस जिला अरवल, बगहा और नवगछिया के लिए गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं, बिहार के द्वारा कोई रिक्ति नहीं दी गई है। इसलिए इन जिलों के स्वयंसेवी गृह रक्षकों का पंजीयन नहीं किया जा रहा है।

विभाग द्वारा पुलिस जिला अरवल, बगहा और नवगछिया के लिए के लिए रिक्ति निकाले जाने पर इन जिलों के लिए पंजीयन कराया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पत्रकारों से मारपीट मामला: JDU सांसद अजय मंडल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अभियोजन स्वीकृति के लिए SSP ने डीएम को लिखा पत्र

    Share Add as a preferred…

    खान सर फायरिंग केस: बॉडीगार्ड्स के हथियार और लाइसेंस की जांच में नए तथ्य, पुलिस ने केस डायरी में जोड़े कई बिंदु

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *