खाना बनाने के दौरान घर में लगी आग, दो बच्चों की मौत; कई जानवर भी झुलसे

खगड़िया में आग से दो मासूम बच्चे बुरी तरह से झुलस गये, जिससे दोनों की मौत हो गई, जबकि बच्चों को बचाने की कोशिश में पिता भी झुलस गए। इस घटना में करीब एक दर्जन पालतू जानवर भी जल गये हैं। घटना के बात पूरे गांव में कोहराम मचा है। इधर प्रशासन के द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। घटना चौथम थाना क्षेत्र के रोहियार बंगलिया गांव की है। मृतकों की पहचान संदीप कुमार (5) और सूरज कुमार (3) के रूप में की गई है। वहीं बच्चों को बचाने के प्रयास में पिता संजय सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनको अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में हाहाकार मच गया। वहीं इस आगलगी की घटना में एक दर्जन बकरी के भी जलने की बात कही जा रही है। जबकि तीन घर आग की चपेट में आए हैं।

राहत और बचाव कार्य में जुटा प्रशासन 
आगलगी की इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन के द्वारा राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि आग संजय सिंह और अजय सिंह के घर में लगी। आग देखते ही देखते इतना बिकराल हो गई कि घर में सो रहे दो छोटे मासूम उसी आग में जलकर राख कर गये। थानाध्यक्ष ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। पीड़ित परिवार से पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

खाना बनाने के दौरान लगी आग
घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि आग खाना बनाने के दौरान लगी, जिसने एक घर से दूसरे और तीसरे घर को अपनी आगोश में ले लिया। लोगों ने बताया कि संजय सिंह के घर में दो मासूम बच्चे सो रहे थे, जिनकी आग में जल जाने से मौत हो गई। गौरतलब है कि खगड़िया में बीते 15 दिनों में कई आगलगी की घटना हुई है। वहीं रविवार की घटना दो बच्चों के लिए काल साबित हुआ है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर 4 महीनों में 128 एफआईआर दर्ज

    Share Add as a preferred…

    PMCH के पूर्व प्रिंसिपल मामले में नया मोड़, सरकारी अंगरक्षक के बयान ने जांच को दिया नया आधार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *